Logo

सिखवाल समाज डिजिटल मंच

परिवार पंजीकरण
👨‍👩‍👧 परिवार पंजीकरण नया टैब में खोला जा रहा है...
शुभकामना संदेश

वेबपोर्टल के उद्देश्य

सिखवाल समाज केकड़ी डिजिटल डायरेक्टरी एवं सेवा मंच

उद्देश्य एवं दृष्टिकोण

सिखवाल ब्राह्मण समाज को समर्पित इस वेब पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है। इस वेबपोर्टल का मुख्य उद्देश्य समस्त समाजजनों, परिवारों, संस्थानों और व्यवसायियों को डिजिटल रूप से एक मंच पर लाना, परस्पर संपर्क बढ़ाना और संवाद स्थापित करना है। इसके अंतर्गत केकड़ी शहर के सभी सिखवाल परिवारों की डिजिटल डायरेक्टरी उपलब्ध कराई गई है, जिससे सभी समाजजन आसानी से एक-दूसरे के संपर्क में रह सकें। इसके माध्यम से समाज में डिजिटल क्रांति लाने का हमारा एक छोटा सा प्रयास है, ताकि हर व्यक्ति घर बैठे महर्षि शृंग वंश के इतिहास, गोत्र परंपरा, कुलदेवियों, मंदिरों और धर्मशालाओं की जानकारी के साथ-साथ समाज की सभी गतिविधियों से जुड़ सके। इस पोर्टल पर केकड़ी शहर में निवास कर रहे सिखवाल परिवारों की एक सुव्यवस्थित सामाजिक डायरेक्टरी, व्यावसायिक डायरेक्टरी और वैवाहिक मार्गदर्शन हेतु सूची उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति हेतु रक्तदाताओं की सूची (Blood Donors List), तथा ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे समाज के विकास कार्यों हेतु प्राप्त राशि का पूर्ण एवं पारदर्शी हिसाब-किताब सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त, समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना, मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देना और स्वजातीय व्यापार को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह डिजिटल प्रयास आप सभी के सक्रिय सहयोग और विश्वास से ही पूरी तरह सार्थक होगा, साथ ही प्रत्येक परिवार को एक परिवार कार्ड ओर यूजर नेम/पासवर्ड भी उपलब्ध करवाया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक परिवार पोर्टल पर लॉगिन करके अपने द्वारा दी गई सहयोग राशि का संपूर्ण हिसाब तथा समाज के पास आये कुल सहयोग का सम्पूर्ण हिसाब देख पाएंगे। आप सभी के सुझाव सदैव सादर आमंत्रित हैं। जय श्री शृंग!